April 2, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू का दशहरा मेला गीत “बेबिया ला जिलेबिया लेले आईब” रिलीज होते ही हुआ पॉपुलर

नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक मेला गीत लेकर आए हैं भोजपुरी के सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू। वह अपने फैन्स के लिए एक देवी गीत “बेबिया ला जिलेबिया लेले आईब” लेकर आ गए है। इस वीडियो सांग को किरण म्यूज़िक एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे खूब देखा औऱ पसन्द किया जा रहा है। अब तक इसे लाखों लोगों का प्यार मिला है। इस गीत को अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है जो दिल को छू जाने वाला गाना है। अरविन्द अकेला कल्लू का यह वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से फ़िल्माया गया है।

इस गाने को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने गाने का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है “हो गया रिलिज “बेबिया ला जिलेबिया लेले आईब” एक बार देखिए आप लोग..और ज्यादा से ज्यादा शेयर करके अपना प्यार दें।”
गाने की थीम प्यारी है। अरविन्द अकेला कल्लू अकेले मेला घूमने चले जाते हैं इधर उनकी पत्नी फोन करके कहती हैं कि उनकी बेटी रो रही है। वह कहती हैं कि बेबी के लिए जलेबी लेते आईयेगा।” इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप, संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। निर्देशक गोल्डी बॉबी, एडिटर पप्पू वर्मा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *