September 21, 2026

समर सिंह और आकांक्षा दूबे का देवी गीत “चुनरिया ओढ़ के नाचतारी भौजी” रिलीज होते ही चढ़ा लोगों की जुबान पर

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे कामयाब और खूबसूरत जोड़ियों में गिनी जाती है। अब तक इनके जितने भी गाने आए हैं सभी ने मिलियंस में व्यूज क्रिएट किए हैं। अब इस हिट जोड़ी ने अपने नए सांग “चुनरिया ओढ़ के नाचतारी भौजी” के द्वारा धमाल मचा दिया है। यह देवी गीत आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज हुआ है और कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं। इस गाने के वीडियो में हीरोइन आकांक्षा दूबे ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया है। लोगों को इस भोजपुरी गाने का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है,जो भव्य रूप से फिल्माया गया है।
समर सिंह ने इस गीत के बारे में सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से लिखा है “बहुत ही प्यारा देवी गीत “चुनरिया ओढ़ के नाचतारी भौजी” आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज हो गया है। आप सब इस गाने को अपना प्यार और आशिर्वाद दीजिये …।” समर सिंह ने आकांक्षा दूबे को भी टैग किया है।

इस नए भोजपुरी गाने को समर सिंह ने गाया है और गाने के लिरिक्स प्रभु विष्णुपुरी ने लिखे हैं। इसका मधुर संगीत एडीआर आनंद ने तैयार किया है। इस वीडियो सांग को गोल्डी जयसवाल बॉबी जैक्सन ने डायरेक्ट किया है जिसके डीओपी प्रिंस सिंह जानू हैं। प्रोडयूसर मनोज मिश्रा, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। आदिशक्ति फिल्म्स के यूटयूब चैनल से यह देवी गीत रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर ये भोजपुरी गीत काफी लाइक और शेयर किया जा रहा है और समर सिंह और आकांक्षा दूबे की शानदार परफ़ॉर्मेंस लोगों को खूब भा रही है।
भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के इस गीत के डिजिटल हेड विक्की यादव हैं। एक स्टोरी की तरह इस गीत को शूट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *