February 11, 2026

पाखी हेगड़े और समर सिंह कमरिया लेफ्ट राइट के बाद होली सांग ‘28% जीएसटी कटेला’ में फिर से मचाया धमाल

पाखी हेगड़े ने समर सिंह के साथ फिर कर दीं कमाल, होली सांग ‘28% जीएसटी कटेला’ में उड़ाया गरदा

बिहार की धड़कन लकी स्टार पाखी हेगड़े देसी स्टार समर सिंह के साथ होली से पहले ही होली का हुड़दंड मचा दिया है। जी हाँ! भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस पाखी हेगड़े एक बार फिर से समर सिंह के साथ होली सांग ‘28% जीएसटी कटेला’ में धमाल मचा रही हैं। देवर भाभी की होली की मस्ती से सराबोर यह गाना मनोरंजन से भरपूर है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इन गाने पाखी हेगड़े अपनी मोहक अदा से लोगों को हैरान कर रही है।
बता दें कि इसके पहले पाखी हेगड़े ने समर सिंह के साथ सुपरहिट गाना ‘कमरिया आटोमेटिक लेफ्ट राइट’ में खूब धमाल मचाया था। अब फिर से समर सिंह और पाखी हेगड़े की केमेस्ट्री होली धमाका सांग ‘28% जीएसटी कटेला’ में दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है। यह गाना टेक मी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को समर सिंह और पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने को गीतकार छोटन मनीष ने लिखा है। जबकि मधुर संगीत से इस गीत को संगीतकार रौशन सिंह ने सजाया है। इस गाने के निर्माता सोमित जेना हैं। संकल्पना समर मोदी का है। वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी, कैमरामैन संतोष यादव और सरोज हैं। एडीटर पप्पू वर्मा एवं रवि यादव, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य हैं। डीआई रोहित सिंह, टीटीएफ प्रोडक्शन, को-प्रोडक्शन लक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, प्रोडक्शन डिज़ाइन एसके आनंद यादव ने किया है। रिकॉर्डिंग स्टूडियो एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी है।

https://youtu.be/ol-07NmYuq4?si=StkUTBFu6N7G-Em4

इस गाने को लेकर पाखी हेगड़े ने कहा कि ‘यह सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने में देसी स्टार समर सिंह के साथ काम करके एक बार फिर बहुत अच्छा लगा। हमारी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत अच्छी लग रही है। मेरा सुपर हिट गाना ‘कमरिया आटोमेटिक लेफ्ट राइट’ को जिस तरह अपना प्यार मिला था, वैसे मेरे इस गीत को भी ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए मैं सभी को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *