February 15, 2026

यूथ स्टार विमल पांडेय करेंगे होस्ट ‘5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ में

भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार विमल पांडेय इन दिनों काफी सुर्खियां बटोरमें के साथ ही साथ बैक टू बैक कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव नजर आते हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, वह खबर यह है कि पाठकों के बीच में लोकप्रिय पत्रिका सरस सलिल द्वारा विगत कई वर्षों की भाँति इस साल ‘5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ का आयोजन अयोध्या में आगामी 4 जनवरी को किया जा रहा है, जिसमें बतौर होस्ट यूथ स्टार विमल पांडेय विशाल मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी वरिष्ठ पत्रकार व सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड के बृहस्पति कुमार पांडेय ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने लिखा है कि ‘सरस सलिल भोजपुरी अवॉर्ड में इस बार होस्ट के रूप में धमाल मचाने आ रहे हैं एक्टर विमल पांडेय जी। तो आइए मिलते हैं 4 जनवरी 2024 को फॉर एवर लॉन, सहादतगंज, अयोध्या में।

https://www.facebook.com/share/p/DKjudSYqzmKeXvmc/?mibextid=ZbWKwL

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की पावन भूमि अयोध्या में सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड शो में भोजपुरी फ़िल्म जगत की दिग्गज हस्तियां, अभिनेता, अभिनेत्रियां, फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक, गीतकार, संगीतकार सहित बहुत से गणमान्य लोग शामिल होंगे।

बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म ‘हीरा बाबू एमबीबीएस’ से अभिनेता विमल पांडेय को यूथ का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिला है और यूथ स्टार के रूप में सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी कई भोजपुरी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फिलहाल विमल पांडेय इन दिनों गोरखपुर में भोजपुरी फ़िल्म ‘कृष्णा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें उनकी नायिका प्रीति सिंह हैं। प्रोड्यूसर पराग पाटिल व आर आर प्रिंस हैं। डायरेक्टर आनन्द सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *