February 15, 2026

यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नवरात्रि गीत “लहुरा देवर मिलल हो” खूब किया जा रहा है पसन्द

भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया नवरात्रि गीत “लहुरा देवर मिलल हो” प्रमोद प्रेमी एंटरटेनमेंट से रिलीज हो गया है। प्रमोद प्रेमी का यह गीत खूब लाइक शेयर किया जा रहा है। इस देवी गीत को प्रमोद प्रेमी ने खूबसूरत आवाज में गाया है। गाने को कुछ ही घन्टे में लाखों व्यूज मिल गए हैं और तेजी से आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसमे प्रमोद प्रेमी गाते हैं “तोहरा कृप्या से सुनर वर मिलल माई हो, लहुरा देवर मिलल हो”। गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।

इस गीत के वीडियो में प्रमोद प्रेमी का एक स्मार्ट लुक दिख रहा है। दर्शकों को यह देवी गीत काफी पसंद आ रहा है। प्रमोद प्रेमी भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका लिंक शेयर करके इस गाने के बारे में लिखा है और सभी दर्शकों, फैन्स से इसे देखने की अपील की है। इस देवी गीत को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है जबकि संगीत पुनीत बिहारी का है। इसमे प्रमोद प्रेमी के साथ ऎक्ट्रेस भी खूबसूरत नजर आ रही हैं। परिकल्पना सोनू जी, अशोक जी की है जबकि पंकज राय का विशेष आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *