February 15, 2026

16 से 21 अक्टूबर तक वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पेश कर रहा है धमाकेदार सप्ताह

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी हमेशा ही कुछ अलग और अनोखा करने के लिए जानी जाती रही है। अपने हमेशा देखा होगा कि अब तक फिल्मों का शेड्यूल जारी किया जाता रहा है। लेकिन इस बार वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स अपने चाहने वाले दर्शकों के लिए उनके चहिते सितारों के गाने लेकर आ रहा है। जिसे कंपनी ने धमाकेदार सप्ताह नाम दिया है। जिसमें वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर हर रोज सुबह 6 बजे एक सुपरस्टार गायक या गायिका का गाना पेश किया जाएगा।


इस धमाकेदार सप्ताह की धूम 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रहेगी। जिसकी शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री के बवाल सिंगर नीलकमल सिंह से होगी। 16 अक्टूबर को नीलकमल सिंह की मधुर आवाज में पहला गाना रिलीज किया जाएगा। इस बाद 17 अक्टूबर को देसी स्टार नाम से मशहूर समर सिंह अपने देसीपन दिखने वाले हैं। इसके बाद 18 अक्टूबर को सुपरस्टार रितेश पांडे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से अपनी मधुर आवाज में तान छेड़ने वाले हैं। 19 अक्टूबर को सिंगर अनुपमा यादव अपना नया वीडियो सांग लेकर आएगी। इसके बाद 20-21 अक्टूबर को रोमेंटिक स्टार अरविंद अकेला कल्लू और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज अपने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत पेश करके सभी को मंत्रमुग्ध कर देने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *