February 15, 2026

विनोद गुप्ता ने रचा सुनहरा इतिहास, 17वां ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ मुंबई में आज

जब एक अल्प विराम के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का तीसरा दौर शुरू हुआ तो सबसे बड़ी कमी थी प्रतिष्ठित और विश्वसनीय फिल्म अवार्ड की, जिसे पूरा किया समाज सेवी और भोजपुरी के शुभचिंतक विनोद गुप्ता ने। उन्होंने सहनीय कदम उठाते हुए सन 2005 में एबी5 मल्टीमीडिया के तहत भोजपुरी फिल्म अवार्ड शो की नींव रखी और आज 21 जनवरी को 17वें साल का ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ मुंबई में हो रहा है। उन्होंने इतिहास रचकर मिसाल कायम किया है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक व आयोजक विनोद गुप्ता द्वारा आयोजित भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे पुराने, सबसे प्रतिष्ठित एवं सबसे विश्वसनीय जूरी बेस्ट अवार्ड समारोह भोजपुरी फिल्म अवार्ड के 17वें संस्करण के लिए तैयारियां पूरी हो गई है। इस अवार्ड शो को प्रसिद्ध फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी आई ईव एरा के अशोक प्रसाद अभिषेक प्रस्तुत कर रहे हैं। यह अवार्ड शो मायानगरी मुंबई के अथर्वा कॉलेज में किया जा रहा है। आज 21 जनवरी 2023 की शाम भोजपुरी फिल्मी सितारों से गुलजार होगी। जहां फिल्म अवार्ड के साथ एक से बढ़कर एक पावर पैक परफॉर्मेंस होने वाला है।

विनोद गुप्ता ने बताया कि ‘प्रथम भोजपुरी फिल्म अवार्ड की स्थापना 46 वर्षों के बाद 2005 में हुई, जिसमें बॉलीवुड से दिलीप कुमार, सायरा बानो, कुमकुम, गोविंदा, यनुस परवेज़, नगमा के साथ तमाम हिंदी-भोजपुरी के कलाकार और तकनीशियन इस मौके पर शामिल हुए थे और इस अवार्ड शो की सफलता की कमाना की थी। जो लौ उस वक्त जलाई गई थी, वो आज भी अनवरत जल रहा है। बारिश, तूफान और राजनीतिक क्रायसिस के बावजूद यह अवार्ड रुका नहीं और आज एक बार फिर एक खूबसूरत शाम के लिए भोजपुरी फिल्म अवार्ड तैयार है।’

उन्होंने आगे बताया कि ‘इस निष्पक्ष अवॉर्ड शो में भोजपुरी फिल्म से लेकर इससे जुड़े तमाम लोगों को विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। यहां भोजपुरी सिने दुनिया की सुपर स्टार का एक से बढ़कर एक धमाकेदार परफॉर्मेंस, जिसमें लगने वाले लटके झटके और ठुमके इस अवॉर्ड शो की शाम को यादगार बनायेंगे।’ वाकई विनोद गुप्ता ने मिसाल कायम करते हुए एक सुनहरा इतिहास रचा है। जो कि भोजपुरी सिने जगत के गर्व की बात है। बता दें कि विनोद गुप्ता ने बतौर फिल्म निर्माता कई बेहतरीन और सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म का निर्माण भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *