February 16, 2026

गोलू गोल्ड का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ वीडियो सांग “दोसर शादी करता मजनुआ”

मुंबई| वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत पॉपुलर सिंगर गोलू गोल्ड का फुल टू धमाल मचाने वाला वीडियो सांग संगीतप्रेमियों के बीच में आ चुका है। जी हाँ, नये वर्ष में धमाल मचा रहे सिंगर गोलू गोल्ड का मधुर स्वर गाया हुआ गाना दोसर शादी करता मजनुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस मस्ती भरे गीत को लिखा है गीतकार अरुण बिहारी ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। वीडियो डायरेक्टर नवीन सिंह, डीओपी नितेश यादव, एडीटर राजीव रवी आर यादव हैं। रिकॉर्डिंग कालिका स्टूडियो आरा में अनिल यादव ने किया है। फुल टू धमाल मस्ती से भरपूर है। इस सांग को काफी तादाद में देखा जा रहा है। उनके फैंस के बीच यह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है। उल्लेखनीय है कि गोलू गोल्ड संगीत की दुनिया में इन दिनों काफी धूम मचा रहे हैं। उनके गाने जो भी रिलीज होते हैं संगीतप्रेमियों के बीच में काफी पसंद किए जाते हैं। इस गाने को भी भरपूर प्यार आशीर्वाद श्रोताओं का मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *