February 16, 2026

पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह का गाया हुआ ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का वीडियो सांग  “परदेसिया” वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस से कल होगा रिलीज

मुंबई| ब्लॉकबस्टर हिट गाना छलकत हमरो जवानियाँ फेम पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह का गाया हुआ नया भोजपुरी गीत परदेसिया वीडियो सांग कल 27 दिसम्बर, रविवार को सुबह 5.45 बजे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज होगा और साथ ही कल सुबह 9 बजे यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हिंदी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर भी रिलीज़ क़िया जाएगा। गौरतलब है कि ट्रेंडिंग गर्ल का खिताब पाने वाली भोजपुरी की नई सेंसेशन ट्रेंडिंग गर्ल ऐक्ट्रेस नीलम गिरि ने बड़ी तेजी से और बेहद कम समय में शोहरत की ऊंचाइयों को छू लिया है और अब वह एक और जबरदस्त विडियो लेकर आ रही हैं जिसमें अपने अनोखे अंदाज़ से धमाल मचाने को तैयार हैं। दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर नई संसेशन नीलम गिरी का ताज़ा विडियो सांग “परदेसिया” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से कल सुबह रिलीज होने वाला है।

Pardesiya
Pardesiya

प्रियंका सिंह की मशहूर आवाज़ में इस स्पेशल सांग में नीलम गिरि के साथ अमरदीप फोगट भी दिखाई देंगे, जो एक सुप्रसिद्ध मॉडल और पंजाबी म्यूज़िक वीडियो का जाना माना चेहरा हैं। गौरतलब है कि पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह पवन सिंह की सुपर हिट फिल्म “भोजपूरिया राजा” के ब्लॉकबस्टर गीत “छलकता हमरो जवनिया” से पॉपुलर हुईं और अब तक उन्होंने बहुत सी भोजपुरी फिल्मों में हिट गाने को आवाज़ दी है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस विडियो सांग परदेसिया के गीत लिखे हैं प्यारेलाल यादव कवि जी ने, जबकि इसका संगीत तैयार किया है स्वर्गीय संगीतकार धनंजय मिश्रा ने। इसके कोरियोग्राफर साहिल मसीह, डीओपी समीर श्रीवास्तव हैं। वीडियो डायरेक्टर विनीत भारद्वाज हैं, जबकि परिकल्पना सुमित भारद्वाज का है। नीलम गिरि के इस शानदार वीडियो सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने बेहद अच्छे लिखे हैं आप भी देखें “काटे कटे नहीं रैना, दिल के मिले नहीं चैना, हमसे दूर जाके इतना हमपे जुल्म क्यों किया, परदेसिया, परदेसिया”…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *