February 10, 2026

सुनील मांझी की दिलवर के बाद यूपी 64

भोजपुरी फिल्म दिलवर की अपार सफलता के बाद फिल्म निर्देशक सुनील मांझी नई भोजपुरी फिल्म यूपी 64 की मेकिंग करने जा रहे है, जिसकी पिछले दिनों संगीतमय मुहूर्त किया गया। इस भोजपुरी फिल्म यूपी 64 का निर्माण रीना फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। केंद्रीय भूमिका में इस फिल्म में पहली बार यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव और लवली गर्ल ऋतु सिंह एक साथ धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग 2 जनवरी से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से बड़े पैमाने पर की जाएगी। फिल्म की निर्मात्री रीना सिंह व निर्माता राजेश शुक्ला हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं सुनील माझी। लेखक पिंकू दूबे हैं। मशहूर गीतकार कृष्णा बेदर्दी इस फिल्म के गीतकार व संगीतकार हैं।  फिल्म के गानों के पार्श्वगायक प्रमोद प्रेमी यादव और पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह हैं। संगीतमय मुहूर्त के समय सुप्रसिद्ध गायिका प्रियंका सिंह की सुमधुर आवाज में कृष्णा बेदर्दी के संगीत निर्देशन में गाना रिकॉर्ड किया गया। सभी गाने बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय बन रहे हैं।  मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, ऋतू सिंह, अमित शुक्ला, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, राज कपूर शाही, अनूप अरोड़ा, नीलम पांडेय आदि हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *