February 15, 2026

उम्मीद एक नया सवेरा वेलफेयर सोसायटी ने किया पौधरोपण

उम्मीद एक नया सवेरा वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज, फरीदपुर में पौधारोपण का कार्यक्रम वृहद स्तर पर किया गया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर कोतवाली श्री दयाशंकर जी विशिष्ट अतिथि, डॉ नूपुर गोयल, सिल्वर लॉ कॉलेज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ बीनू सिंह जी व समस्त शिक्षकगणों का भरपूर सहयोग रहा। इनवर्टिस विश्विद्यालय के विद्यार्थियों तुषार, अमीषा, सौम्या, नेहा, रोहित, मुजाहिद, फैज़, सिया, अंशिका व हिमाक्षी आदि ने जन मानस को अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण हेतु प्रेरित कर वातावरण को स्वच्छ बनाने की अपील की साथ ही संस्थापिका लवी सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में समाज हित में निरंतर कार्य करने का वादा किया।

उम्मीद एक नया सवेरा वेलफेयर सोसायटी ने किया पौधरोपण
उम्मीद एक नया सवेरा वेलफेयर सोसायटी ने किया पौधरोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *