February 16, 2026

सोनभद्र के उम्भा गाँव के आदिवासी पीडितो को किया गया सम्मानित

वाराणसी | मानवाधिकार जननिगरानी समिति/जनमित्र न्यास इस समय देश में इस समय चल रही कोरोना वाइरस की महामारी जो भारत समेत विश्व के सभी देशो के लिए खतरा बनती जा रही है | आज के युवा अवसाद में ना जाय क्योकि स्कूल, कालेज से लेकर आमदनी के सब जरिया इस समय बंद है और सरकार द्वारा दिए जा रहे राहत पैकेज का लाभ एक आम आदमी नहीं उठा पा रहा है | जिसे देखते हुए मानवाधिकार जननिगरनी समिति/जनमित्र न्यास ने युवाओ को मानसिक रूप से संबल प्रदान करने के लिए और जो भी आमजन इस कोरोनाकाल में भारत के आम नागरिको की खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, जीवन जीने की सुरक्षा और आजीविका की सुरक्षा के लिए काम करने वाले और इस महामारी के दौर में जो भी सरकार, पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित है उन हर भारतीय नागरिको को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया है | जिससे देश में क़ानून, संविधान के साथ लोग सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाते हुए हर एक भारतीय नागरिको की मदद कर सके और खासकर युवा इस अवसाद से बाहर निकल सके इसके लिए एक लोक विद्यालय का आयोजन किया गया | जिसमे ऐसे यातना के पीडितो का सम्मान किया गया | इस कार्यक्रम में सोनभद्र के आदिवासी उम्भा गाँव के दबंग और प्रसाशन से पीड़ित संघर्षरत पीडितो को उनके हौसले को बुलंद करने के लिए सम्मानित किया गया |

इसी कार्यक्रम में रोजगार सृजन के लिए व्यावहारिक कदम उठाने एवं नीतिगत बदलाव व शोध के लिए किये जा वाराणसी में उत्कृष्ठ योगदान के लिए श्री चन्द्र मिश्र, बहुलतावाद व समावेशी संस्कृति का प्रतीक बनारस व बनारसीपन के संरक्षण के उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री ए0 के0 लारी, समुदाय के लिए संवैधानिक जनसंघर्षो के उत्कृष्ट कार्य व समुदाय में कुशल व सकारात्मक नेतृत्व करने व समुदाय को लोकतान्त्रिक तरीके से सही मार्गदर्शन करने व मानवता की मिसाल स्थापित करने के लिए डा0 इफ़्तेख़ार अहमद, आदिवासी अधिकार के लिए अहिंसक व संवैधानिक जनसंघर्षो के उत्कृष्ट कार्य व समुदाय में कुशल व सकारात्मक नेतृत्व करने व समुदाय को लोकतान्त्रिक तरीके से सही मार्गदर्शन करने व मानवता की मिसाल स्थापित करने के लिए आदिवासियों के नेतृत्वकर्ता श्री राम राज सिंह गोंड को “जनमित्र सम्मान” से नवाजा गया |

इसके सतत ही कोरोना काल में एक योद्धा के रूप में समुदाय व समाज में लगातार सतत कार्य व प्रयास करने वाले राज कुमार गुप्ता को “कोरोना योद्धा सम्मान-पत्र” दिया गया |  कार्यक्रम में सोनभद्र के उम्भा के आदिवासियों पर दबंगों और पुलिस यातना पर एक पुस्तिका का भी उद्घाटन किया गया |  इसके साथ ही वाराणसी समेत अन्य जिलो के यातना पीडितो का भी सम्मान किया गया |

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के सम्मानित पदाधिकारी डा0 महेंद्र प्रताप, रागिब अली, जै कुमार मिश्र, श्रुति नागवंशी, डा0 लेनिन रघुवंशी, शिरीन शबाना खान, फरहत शबा खानम, पिंटू गुप्ता, छाया कुमारी, ज्योति कुमारी, आनंद प्रकाश, रिंकू पाण्डेय, शुशील चौबे, अरविन्द, राजेंद्र प्रसाद, सहित नागर समाज व समुदाय के अगुआ लोगो ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *