February 16, 2026

सफाई कर्मियों के लिए चलाए जा रहे तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन

वाराणसी: गत दिनों से वाराणसी जिले के मलिन बस्तियों में दलित फाउंडेशन के तत्वाधान में हुए तीन दिवसीय स्वास्थ्य, जांच एवं उपचार शिविर का अंतिम चरण 14 तारीख मंगलवार को संपन्न हुआ। तीन दिवसीय शिविर में विभिन्न रोगों के लिए देशभर के दर्जनों चिकित्सकों ने एक हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी आवश्यक जांचें कर उन्हें उपचार कर निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई है। क्षेत्र के विभिन्न मलिन बस्ती से आए लाभान्वित मरीजों का चेकअप किया गया और उनकी समस्याएं पूछी गई। सभी डाक्टर्स नें इस शिविर में उपस्थित होकर लाभान्वित मरीजों से चर्चा की। क्षेत्र के कज्जाकपुरा, छोटी व बड़ी मलदहिया आदि मलिन बस्तियों के मरीज, सफाई कर्मियों और उनके परिवार के महिलाओं और बच्चों की जांच की गई। इस प्रकार अन्य रोगों के मरीजों की भी स्वास्थ संबंधी जानकारी पुनः एक बार ली गई और उनसे शिविर के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम यहां पर उपचारित होने पर पूरी तरह संतुष्ट रहें, और उन्होंने दलित फाउंडेशन के डिप्टी डायरेक्टर प्रदीप मोरे के इस प्रयास को सराहनीय मानते हुए उनके इस अद्भुत कार्य की प्रशंसा की। ये डॉक्टर रहे मौजूद इस अवसर स्वदेश ग्रुप के देशभर के डॉक्टर्स दिल्ली से डॉक्टर रूपा, महाराष्ट्र सोलापुर से ऐश्वर्या, पटना से अनुपमा व नीरज, आसाम से निलेश, महाराष्ट्र वैभव व रोहन मुंबई से निधिन जोसेफ, उमेश व शोएब ने रोगियों की जांच की। नगर की सामाजिक संस्था महिला जागृति समिति, आस्था वेलफेयर सोसाइटी, जन जागृति मंच आदि ने सहयोग किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता ममता कुमार, बिंदु गुप्ता, सुमन देवी, डा. गोरखनाथ व रमेश प्रसाद, राजकुमार गुप्ता सहित टीचर्स तहनियत शेख, सरोज देवी, शैलेंद्र कुमार, पूजा गुप्ता, प्रिया राय, तमन्ना शेख, अनिता देवी, रचना देवी, रीता देवी, साधना गुप्ता, रेनू देवी, अमलेश कुमार, नंदिनी ने भी मरीजों की देखभाल में सहयोग किया जिन्होंने शिविर में लाभान्वित रोगियों को भविष्य में हर प्रकार की सलाह उपचार का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *