April 2, 2026

मंदिर परिसर एवं कुंवर नदी के घाट पर युवाओं ने साफ सफाई किया

फूलपुर आजमगढ़। महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर फूलपुर में उमापति (यूपी) मॉडर्न वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में युवाओं का योगदान सराहनीय रहा। फूलपुर के विश्राम घाट गढ़वा मंदिर परिसर एवं कुंवर नदी के घाट पर युवाओं ने साफ सफाई किया साथ ही घाट को जल से स्वच्छ किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव गोविन्द कुमार ने कहा कि हमें अपने ग्राम नगर जनपद एवं क्षेत्र को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी करना होगा।
इस अभियान सामाजिक सोच अमरनाथ बर्नवाल, गोविन्द यादव, विशाल यादव, सुजीत अग्रहरि, सोनू, दीपू अग्रहरि, शिवम श्रीवास्तव आदि लोगों का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *