April 2, 2026

पियवा हिन्दुस्तानी का ट्रेलर कल सुबह 7 बजे होगा रिलीज

मुंबई| आर.सी.एम. म्यूजिक प्रस्तुत एवं नेहा श्री एंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्म पियवा हिन्दुस्तानी का ट्रेलर का ट्रेलर कल मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सुबह 7 बजे रिलीज किया जाएगा। यह ट्रेलर आरसीएम म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अवधेश प्रेमी और मिट्ठू मार्शल नायक हैं। फिल्म की नायिका तनु श्री हैं। रितेश ठाकुर निर्देशित फिल्म पियवा हिन्दुस्तानी नेहा श्री इंटरटेनमेंट इन एसोसिएशन विथ आरसीएम म्यूजिक के बैनर तले निर्मित की गई हैं। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। भोजपुरी फिल्म पियवा हिन्दुस्तानी की शूटिंग जयपुर के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की गई है। फिल्म के निर्मात्री नेहा श्री व निर्माता राकेश कुमार हैं। निर्देशक रितेश ठाकुर हैं। लेखक के मनोज हैं। संगीतकार मनोज आर्यन हैं। गीतकार जाहिद अख्तर, अरुण बिहारी, विक्की विशाल हैं। छायांकन अल्तमस इनायत अली, नृत्य रिक्की गुप्ता, मारधाड़ दिनेश यादव का है। मुख्य भूमिका में अवधेश प्रेमी, मिट्ठू मार्शल, तनु श्री, मनोज टाईगर, शकीला मजीद, जय प्रकाश सिंह आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *