February 14, 2026

अंकुश राजा और भोजपुरी की नई सेंशेसन नीलम गिरी का बहुप्रतीक्षित वीडियो सांग नथुनिया के डाली हुआ रिलीज

मुंबई : सुपरहिट सिंगर अंकुश राजा और भोजपुरी की नई सेंशेसन नीलम गिरि का बहुप्रतीक्षित फुल टू धमाल वीडियो सांग नथुनिया के डाली यूट्यूब पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल से रिलीज किया है। इस गाने में सिंगर एक्टर अंकुश राजा और सिंगर प्रियंका सिंह की शानदार आवाज़ में गाया गया यह वीडियो सांग काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में अंकुश राजा और भोजपुरी की नई सेंशेसन नीलम गिरि का फुल टू धमाल परफॉर्मेंस दिख रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का यह नया धमाका सांग नथुनिया के डाली काफी पसंद किया जा रहा है, जोकि रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने में मॉडर्न ड्रेस में अंकुश राजा और स्टाइलिश ड्रेस में नीलम गिरि धमाल मचाते व ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में नीलम ने कमाल परफॉर्मेंस करके अपनी अदा का खूब जलवा बिखेरा है। बोस रामपुरी और रजनी रंगीला के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है शिशिर पांडेय ने। गार्जियन लखन बाबा है और विडियो डायरेक्टर आर्यन देव है।

https://youtu.be/_kLJSX07ljM

उल्लेखनीय है कि सुपरहिट छठ गीत “धनिया हमार नया बाड़ी हो” की अपार सफलता और लोकप्रियता से चर्चा में आईं नीलम गिरि ने शोहरत की ऊंचाइयों को छू लिया है और अब वह एक और जबरदस्त विडियो में अपने अनोखे अंदाज़ से धमाल मचा रही हैं। भोजपुरी दर्शकों के बीच यह नई सेंसेशन नीलम गिरी काफी पॉपुलर हो रही हैं। सुपरहिट सिंगर अंकुश राजा के साथ नीलम गिरि की जोड़ी खूब जम रही है। वीडियो का बड़ा ही खूबसूरत फिल्मांकन किया गया है। नीलम गिरि की कातिलाना अदाओं ने इस गीत को लाजवाब बना दिया है। इस गीत के विडियो में नीलम गिरि ने अपने अलग से अभिनय, डांस और लुक से सबको अपना फैन बना लिया है। नीलम गिरी की परफॉर्मेंस और उनकी एक्टिंग एबिलिटी जबरदस्त सुर्खियों में है।  अंकुश राजा और नीलम गिरी ने इस गाने में इतने बेहतर ढंग से परफॉर्म किया है कि रिलीज़ होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *