February 9, 2026

प्रिंस सिंह राजपूत की ‘ग्रेट भइया जी’ का भव्य मुहूर्त धूमधाम से संपन्न

भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत जल्द ही एक नये अवतार में नजर आने वाले हैं, जो उनके फैंस और चाहने वालों के लिए सरप्राइज पैक्ड होगा। सुलझे हुए फिल्म मेकर मुरली के निर्देशन में बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ग्रेट भइया जी का भव्य मुहूर्त धूमधाम से किया गया।अमृता आर्ट्स प्रस्तुत इस फिल्म के ग्रांट मुहूर्त का एक शॉट मुंबई के मढ़ आइलैंड के मनीषा बंगलो में फिल्म से जुड़ी सभी क्रू मेंबर के मौजूदगी में फिल्म के हीरो के फर्स्ट लुक का विशाल बैकड्रॉप के आगे प्रिंस सिंह राजपूत और शिव सिंह श्रीनेत के बीच संवाद अदायगी के साथ टेक करके किया गया। इस तरह लाइट, कैमरा, एक्शन के साथ भोजपुरी फ़िल्म का मुहूर्त कई सालों बाद देखने को मिला।

सुर्खियों आई प्रिंस सिंह राजपूत स्टारर फिल्म ग्रेट भइया जी की शूटिंग जल्द ही शुरू की जायेगी। फिल्म के लेखक व निर्देशक मुरली हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लीक से हटकर फिल्म देने का सार्थक पहल की है। जिससे भोजपुरी सिनेमा ग्राफ काफी ऊंचा होगा। संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन दिनेश सिंह, कला प्रहलाद कांदू का है। मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, रूपा सिंह, शिव श्रीनेत, देव सिंह, जय सिंह, प्रवीण कुमार गौतम, आदित्य शुक्ला आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *