April 2, 2026

सूरज सम्राट की तेरी दुल्हन सजाऊँगी शूटिंग हुई शुरू, नये साल बड़ा धमाल कर रहे हैं सूरज सम्राट

मुंबई| भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी से स्टार बने एक्शन हीरो बने सूरज सम्राट नये साल में बड़ा धमाल करते हुए एक और सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म तेरी दुल्हन सजाऊँगी की शूटिंग शुरू कर दिये हैं। जी हाँ, नये साल 2021 की शुरुआत में ही सूरज सम्राट नये जोश के साथ कमर कस चुके हैं। वे दर्शकों के बीच एक फिर अपने अभिनय का जौहर दिखाने जा रहे हैं फिल्म तेरी दुल्हन सजाऊँगी। उन्होंने बीतें वर्ष के अंत में इस फ़िल्म का मुहूर्त किया था और शूटिंग की योजना नए साल में बनाई गई। पटना में फ़िल्म के भव्य घोषणा के बाद अब मकर संक्रांति के बाद डेहरी ऑनसोन में शूटिंग का शुभारंभ किया गया। इस फिल्म में भोजपुरी जगत के कई लोकप्रिय व चर्चित कलाकार नजर आयेंगे। फ़िल्म की शूटिंग डेहरी ऑनसोन के विभिन्न क्षेत्रों में रमणीय स्थलों पर की जाएगी।

नीशू एंटरटेंमेंट प्रस्तुत फिल्म तेरी दुल्हन सजाऊँगी के निर्माता मां पार्वती फिल्मस एंटरटेंमेंट हैं, जबकि फिल्म के निर्देशक लाल जी श्रीवास्तव हैं। इस फ़िल्म के लेखक रामचन्द्र सिंह हैं। मुख्य सह निर्देशक चंदन कश्यप हैं। संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, पंकज प्रियदर्शी हैं।फिल्म के छायांकन एम नागेंद्र,  मारधाड़  प्रदीप खड़का, नृत्य मयंक श्रीवास्तव, संतोष सर्वदर्शी, अशोक व अमन राज, कला सिकंदर विश्वकर्मा का है। कार्यकारी निर्माता संजय कुमार हैं। मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, तनु श्री, मधु सिंह राजपूत, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, अरुण सिंह भोजपिरिया काका, आर.नरेंद्र, आशुतोष चौबे आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *