April 2, 2026

सुपरस्टार रितेश पांडे का नया लोकगीत “शुभ दिन नईखे पत्रा में” दर्शकों को आ रहा है पसन्द

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे क्वालिटी गानों में विश्वास रखते हैं यही वजह है कि इस ट्रेंडिंग सिंगर के गाने रिलीज होते ही लाखों व्यूज लेकर आते हैं। अब आ गया है रितेश पांडे का एक धमाकेदार गाना शुभ दिन नईखे पत्रा में। इस गाने में वह काजल राघवानी के साथ गजब डांस करते दिख रहे हैं। गाने में काजल की खूबसूरती के साथ उनकी ड्रेस भी काफी सुंदर लग रही है। गाना एकदम बवाल मचा रहा है। काजल राघवानी काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। गाने में हीरोइन शादी करने के लिए कहती हैं तो रितेश पांडे समझाते है कि अभी शुभ दिन नईखे पत्रा में।
सोशल मीडिया पर रितेश पांडे के इस सांग का पोस्टर शेयर किया गया था, जो खूब पसन्द किया जा रहा था, उनके फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह गाना म्युज़िफाई इंडी भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में रितेश पांडे स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। वहीं काजल भी बेहद क्यूट और ब्यूटिफुल दिख रही है।

खुद रितेश पांडे भी इस सांग को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। उन्होंने इस का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करके फैन्स से कहा है “शुभ दिन नईखे पत्रा में’ आ गया है बहुत ही सुन्दर लोकगीत जल्दी जल्दी सुनी रउवा लोग बहुत मजा आई। आपलोग जरुर सुने और प्यार आशीर्वाद ऐसे ही बनाए रखे। जय हो।” बता दें कि सिंगर रितेश पांडे का यह एक गर्दा उड़ाने वाले गाने का वीडियो कमाल का बना है। गाना आते ही इसे हाथों हाथ ले लिया गया है।
रितेश पांडे और नेहा राज ने इसे अपनी विशेष शैली में गा कर इसे लाजवाब बना दिया है। यह एक मस्ती भरा गाना है जिसमे रितेश पांडे की आवाज और उनका निराला अंदाज लोगों को खूब पसन्द आ रहा है। इसके दिल को छू लेने वाले गीत लिखे है रविन्द्र ओझा ने जबकि संगीत दिया है एडीआर आनंद ने। डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोड्यूसर विशाल लखनपाल हैं। परिकल्पना छोटन पाण्डेय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *