February 10, 2026

प्रदर्शन को तैयार है सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा की भाग खेसारी भाग

भोजपुरी सिनेमा में यूनिक कथावस्तु पर बनी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा स्टारर ’जे पी स्टार पिक्चर्स’ की ’भाग खेसारी भाग’ प्रदर्शन के लिए तैयार है। भव्य पैमाने पर निर्मित की गई इस फिल्म का नया विषय दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव का नया अवतार जहाँ काफी रोमांचक है, वहीं स्मृति सिन्हा का लुक काफी आकर्षक है। लम्बे अंतराल पर आ रही यह रोमांटिक हिट जोड़ी एक बार फिर से सिनेप्रेमियों के बीच में उत्सुकता पैदा कर दी है। उल्लेखनीय है कि फिल्म भाग खेसारी भाग के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं, उनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। वे अपने प्रोडक्शन हाउस जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर से आगे भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। संगीतकार ओम झा हैं।
गौरतलब है कि यह फुल इंटरटेनिंग, रोमांचक फिल्म है, जो दर्शकों को सन्देश भी देगी। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने वाली है। यह फिल्म एक यूनिक स्टोरी पर आधारित है, जोकि एकदम फ्रेश है, जोकि दर्शकों का फुल एंटेरटेनिंग करने वाली साबित होगी। फिल्म का छायांकन सरफराज खान, नृत्य राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मोतीराम व प्रोडक्शन मैनेजर राजन पांडेय हैं। मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *