February 11, 2026

सुमित सिंह चन्द्रवंशी की फिल्म “मेरे चाचू की शादी” का गाना “आओ सनम जाओ सनम” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

मुंबई| निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव सहित भोजपुरी के सभी स्टार के लिए गीत लिखने गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी अभिनीत भोजपुरी फिल्म “मेरे चाचू की शादी” के लिए सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू का गाया हुआ गाना “आओ सनम जाओ सनम” रिलीज किया गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। यह रोमांटिक मिजाज में नायक का नायिका से छेड़छाड़ वाला गाना है। भोजपुरी फिल्म “मेरे चाचू की शादी” में सुमित सिंह चन्द्रवंशी बतौर हीरो नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म में उनकी नायिका पॉपुलर अदाकारा निशा सिंह हैं। इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और अल्का झा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। फिलहाल इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गीतकार से नायक बने सुमित सिंह चन्द्रवंशी और निशा सिंह स्टारर विजय खरे एक्टिंग अकेडमी प्रस्तुत फिल्म “मेरे चाचू की शादी” के निर्माता आशुतोष खरे और त्रिलोक चंद कवर हैं। जबकि इसके निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती हैं। सह निर्माता कलीम अख्तर हैं। फ़िल्म की कहानी, पटकथा और संवाद आशुतोष खरे ने लिखा है। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी के लिखे गीतों को संगीतकार छोटे बाबा, राजकुमार आर पाण्डेय, अविनाश झा घुंघरू, स्व० धनंजय मिश्रा, मधुकर आनंद, रजनीश मिश्रा, ओम झा, शिशिर पांडेय ने मधुर संगीत से सजाया है। छायांकन विजय महाजन, नृत्य संजय सुमन, मारधाड़ श्रवण कुमार का है। फिल्म मुख्य कलाकार सुमित सिंह चंद्रवंशी निशा सिंह आशुतोष खरे मंटू लाल शालू सिंह आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *