February 15, 2026

एस आर के म्यूज़िक और फ़िल्म “शुभ विवाह” को मिले कुल 7 ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2022।

निर्माता रौशन सिंह की फैमिली फ़िल्म “शुभ विवाह” को “फॅमिली फ़िल्म ऑफ द ईयर” से नवाजा गया।एसआरके म्यूज़िक ने मुम्बई में हुए ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2022 में अपना जलवा दिखाया है। जहां इस कम्पनी को 2 पुरस्कार मिले हैं वहीं एसआरके म्यूज़िक फिल्म्स की भोजपुरी फ़िल्म “शुभ विवाह “को 5 अवार्ड मिले हैं।

निर्माता रौशन सिंह की इस फ़िल्म को ”फॅमिली फ़िल्म ऑफ द ईयर “से नवाजा गया वहीं बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर (फीमेल) के लिए शर्मिला रौशन सिंह ने अवार्ड जीता। बेस्ट डांस डायरेक्टर का इनाम “शुभ विवाह” के लिए प्रसून यादव को और बेस्ट आर्ट डायरेक्टर का पुरुस्कार महेंद्र सिंह को मिला। इसी फिल्म के लिए बेस्ट कॉमेडी एक्टर का अवार्ड समर्थ चतुर्वेदी को दिया गया।


आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव स्टारर फिल्म “शुभ विवाह”को लोगों ने काफी पसंद किया है, वहीं इसके गाने भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गए हैं. इस फिल्म के संगीतकार ओम झा है। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक आनंद सिंह हैं. फ़िल्म की सह निर्मात्री शर्मिला सिंह हैं।


फिल्म में प्रमोद प्रेमी के अपोजिट चांदनी सिंह हैं. वहीं, समर्थ चतुर्वेदी, रीतु पांडे, रजनीश पाठक, बब्लू खान,रत्नेश सिंह रुद्र राम मिश्रा, लालधारी जैसे अन्य कलाकार ने भी काम किया है. फ़िल्म में स्पेसल सॉन्ग आम्रपाली दुबे एवं अंजना सिंह पर फिलमाया गया है। फ़िल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं.


रौशन सिंह ने अपनी संगीत कम्पनी और इस फ़िल्म को मिले इतने सारे अवार्ड पर अपने सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि ग्रीन सिनेमा अवार्ड के तमाम आयोजकों और सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद जिन्होंने एसआरके म्यूज़िक और पारिवारिक फ़िल्म “शुभ विवाह “को इतने सारे पुरुस्कारों से नवाजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *