February 15, 2026

सोनालिका ने कल्लू से कहा “जिया बेकरार बा”

मुंबई| भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा गोल्डेन गर्ल सोनालिका प्रसाद आजकल बेहद व्यस्त हैं। बेहद कम अरसे में स्टार का दर्जा कायम करने वाली सोनालिका प्रसाद लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग एवं डबिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक और फिल्म “जिया बेकरार बा” की शूटिंग पूरी की हैं। जी हाँ, अरविन्द अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी फ़िल्म राज तिलक से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाली सोनालिका ने एक फिर  फिल्म जिया बेकरार बा से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली हैं। कल्लू के साथ उन्होंने हैदराबाद में उक्त फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद डबिंग भी पूरी कर ली हैं। फिल्म जिया बेकरार बा के निर्देशक किरण हैं और निर्माता नासिर जमाल हैं। फिल्म की कहानी काफी रोचक है। सोनालिका के फैन्स के लिए यह फिल्म बेहद खास होगी जिसमें उनका लुक और उनका कैरेक्टर बड़ा दिलचस्प है। कल्लू के साथ लगातार स्क्रीन शेयर करके सोनालिका प्रसाद बेहद एकसाइटेड हैं। कल्लू और सोनालिका की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भोजपुरी दर्शकों को भी बहुत पसंद आती है। फिलहाल सोनालिका प्रसाद इन दिनों सुपर बिज़ी हैं। फिल्मों शूटिंग के अलावा वे वेब सिरीज़ भी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *