February 14, 2026

सिंगर एक्टर अमित कश्यप का लोकगीत “मुर्गा बोलता पियवा खोलता” टमाटर एंटरटेनमेंट से हुआ रिलीज

मुंबई| भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर एक्टर एवं पूर्वांचल के गोविन्दा कहे जाने वाले अमित कश्यप का गाया हुआ लोकगीत “मुर्गा बोलता पियवा खोलता” टमाटर एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो सभी को खूब पसंद आ रहा है। यह एक शानदार वीडियो है जिसमें ऎक्ट्रेस ने ग्लैमर और बोल्ड्नेस का खूब तड़का लगाया है। इस गीत को अच्छे खासे व्यूज मिल रहे हैं और इसे देखने वाले की संख्या लगतर बढ़ती जा रही है। इसके गीतकार दिनेश मद्धेशिया हैं जबकि म्यूज़िक रवि दिलजान का है।

अमित कश्यप इस वीडियो में खूब आकर्षक लग रहे हैं। इसमे ऎक्ट्रेस के साथ उनकी गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने में बोल्ड बेडरूम सीन दिए गए हैं। अमित कश्यप के फैन्स इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे है। अमित कश्यप ने इस गीत को पसन्द करने वालों और देखने वालों को शुक्रिया कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *