February 11, 2026

यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव की भोजपुरी फिल्म “गुप्त” की शूटिंग अगले माह में शुरू होगी

मुंबई| बॉबी देओल, मनीषा कोइराला और काजोल की प्रमुख भूमिकाओं वाली हिट बॉलीवुड फिल्म गुप्त 1997 में रिलीज़ हुई थी। अब लगभग 24 साल बाद भोजपुरी में फिल्म “गुप्त” बन रही है, जिसके निर्देशक नंद किशोर महतो हैं। यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव इस फिल्म में हीरो होंगे जबकि निधि झा इसमें मुख्य अभिनेत्री होंगी। फिल्म में मोहन जोशी, उमेश सिंह, ब्रजेश त्रिपाठी, मनोज टाइगर, गिरीश शर्मा, के के गोस्वामी, जय सिंह, नीरज यादव, रजनीश पाठक, सोनिया मिश्रा और आकाश जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

फिल्म के निर्देशक नंद किशोर महतो ने कहा कि इस फिल्म की कहानी बॉबी देओल की गुप्त से एकदम अलग है। इसका टाइटल एक है वरना दोनों फिल्म का कांसेप्ट बिल्कुल डिफरेंट है। यह एक म्यूजिकल फिल्म होगी जिसका संगीत कृष्णा बेदर्दी मेे तैयार किया है। आई जे के फिल्मस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 3 जनवरी 2021 से गुजरात में शुरू होगी। फिल्म के लेखक ओम प्रकाश यादव, डी ओपी डी के शर्मा हैं।

उल्लेखनीय है कि निर्देशक नंद किशोर महतो और प्रमोद प्रेमी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में ब्लॉकबस्टर जोड़ी मानी जाती है। इस डायरेक्टर ऐक्टर जोड़ी की एक और भोजपुरी फिल्म “अजय आज़ाद” की एडिटिंग हाल ही में मुंबई में पूरी हुई है और अब फिल्म की डबिंग का काम तेजी से हो रहा है। प्रमोद प्रेमी यादव की धमाकेदार एक्शन फिल्म “अजय आज़ाद” की शूटिंग यूपी के लखनऊ और उन्नाव में की गई है। यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव और निर्देशक नंदकिशोर महतो फिल्म वीर अर्जुन जैसी सफल फिल्म भी दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *