February 16, 2026

16 अगस्त से जौनपुर में शुरू होगी सूर्या शर्मा, यामिनी सिंह और शालू सिंह की फ़िल्म “पुलिस ऑफिसर” की शूटिंग

सृष्टि प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही निर्माता डॉ निधेश शर्मा की भोजपुरी फ़िल्म पुलिस ऑफिसर की शूटिंग 16 अगस्त से उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुरू होने जा रही है। इस फ़िल्म में सूर्या शर्मा, यामिनी सिंह और शालू सिंह केंद्रीय भूमिका में नजर आने वाले हैं। फ़िल्म का कुशल निर्देशन अमर बेताब कर रहे हैं। इस फिल्म में एक खास बात यह भी है कि सूर्या शर्मा और शालू सिंह की पॉपुलर जोड़ी एक फिर धमाल मचाएगी। फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले फ़िल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया है जिसमें सूर्या शर्मा, यामिनी सिंह, शालू सिंह, अनूप जलोटा और देव सिंह नजर आ रहे हैं।

फ़िल्म के पहले पोस्टर से लग रहा है कि यह एक मसाला एंटरटेनर फ़िल्म होगी। जिसमें गीत संगीत के साथ एक्शन का धमाल भी होगा। निर्माता डॉ. निधेश शर्मा इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी की कई सुपर हिट फिल्म लिख चुके शकील नियाजी ने हमें जब यह बेहतरीन कहानी सुनाई तो मुझे लगा कि यह एक सार्थक और पारिवारिक सिनेमा है, जिसे प्रोड्युस करना चाहिए।

फ़िल्म के डायरेक्टर अमर बेताब ने कहा कि हमारी फ़िल्म की पुरी टीम इस कि शूटिंग स्टार्ट करने के लिए बेताब है। फ़िल्म के डीओपी विपिन प्रसाद, संगीतकार मुकेश गुप्ता, लेखक शकील नियाजी, कोरियोग्राफर मुकेश शिरोडकर, फाइट मास्टर श्रवण, प्रोडक्शन मैनेजर जावेद आलम हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *