April 2, 2026

समर सिंह की अपना बना लो की शूटिंग लखनऊ में शुरू

मुंबई| आर अतुल ग्रुप्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म अपना बना लो का भव्य मुहूर्त लखनऊ के राज स्टेट फ़िल्म सिटी में शुरू की गई है। केंद्रीय भूमिका में देसी स्टार समर सिंह इस फ़िल्म में एंग्रीयंगमैन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनकी नायिका सिंगर एक्ट्रेस निशा दूबे हैं। उनकी केमिस्ट्री काफी लाजवाब होने वाली है। इस फ़िल्म से नवोदित अभिनेता अनिल सिंह फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं। उम्दा फिल्म का निर्माण कर रहे हैं निर्माता अनिल सिंह। सहनिर्माता संतोष कुमार मिश्रा हैं। दमदार फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं दबंग निर्देशक चंदन सिंह। फिल्म के लेखक एबी मोहन, अनिल विश्वकर्मा हैं। कार्यकारी निर्माता विजय मौर्या, अरविन्द मौर्य हैं। फिल्म का मधुर संगीत बनाया है संगीतकर आजाद सिंह ने। शानदार सिनेमाटोग्राफी कर रहे हैं डीओपी साहिल जे अंसारी। नृत्य महेश आचार्य, मारधाड़ दिलीप यादव, कला रविन्द्र नाथ गुप्ता है। मार्केटिंग  हेड विजय यादव, फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार समर सिंह, निशा दूबे, अनिल सिंह, कल्पना पाठक, महेश अचार्य, रीतू पांडेय, अशी तिवारी, मुशी रामचन्द्र, रमजान शेख और गिरीश शर्मा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *