February 14, 2026

13 दिसंबर से प्रमोद प्रेमी यादव की नई फिल्म की शूटिंग शुरू होगी कोलकाता में

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव के आगामी नई फिल्म की शूटिंग 13 दिसंबर से कोलकाता के विभिन्न रमणीय स्थलों पर शुरू की जाएगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव नजर आयेंगे और सेकण्ड हीरो के रोल में सिंगर एक्टर विक्की सिंह होंगे।

धनतेरस के शुभ अवसर पर घोषणा की गई यह फिल्म भव्य पैमाने पर बनाई जा रही है। प्रमोद प्रेमी यादव के फैन्स के लिए यह फिल्म एक तोहफा होगी। साथ ही विक्की सिंह के चाहने वालों के लिए भी खुश खबरी है। इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता के कई बेहतरीन लोकेशन पर होगी। इस फिल्म की शूटिंग एक ही शेड्यूल में स्टार्ट टू फिनिश होगी। फिल्म में मारधाड़, रोमांस, रोमांच के साथ साथ फैमिली ड्रामा भी है, जिसे आप एक सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म कह सकते हैं।

फिल्म के निर्माता अजय कुमार हैं। निर्देशक अनिल गुप्ता हैं। लेखक संजय सुहाना हैं। साईं बाबा एम 2 इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, विक्की सिंह, प्रियंका राय, जोया खान, मौसम खान, संजय पाण्डेय, संजय वर्मा, धामा वर्मा, कमल और रजनीश पाठक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *