February 16, 2026

कुणाल तिवारी और काजल यादव की फ़िल्म ‘रोटी’ की शूटिंग शुरू*

निर्माता निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा की फ़िल्म ‘रोटी’ की शूटिंग शुरू हो गयी है उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िला मे । इस फ़िल्म का निर्माण मधु मंजुल आर्ट्स और गीता तिवारी प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हो रही है। फ़िल्म में कुणाल तिवारी, काजल यादव, सोनालिका प्रसाद, प्रकाश जैश, उमाकांत राय, अमित शुक्ला, सुजीत सार्थक, साहिल शाके, रंभा सहनी, रूपा सिंह, सोनिया मिश्रा,देवेन्द्र नमन पाठक, अशोक गुप्ता, आशीष दुबे, धीरेंद्र कुमार झा, महेश उपाध्याय, हर्षिता, संतोष मिश्रा, रवि कांत यादव, कविता राज, एलसी मौर्य और अजय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
इस फ़िल्म के निर्माता धीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि रोटी एक ऐसी सांकेतिक फ़िल्म है, जिसमें समाज के कई आयाम हैं। फ़िल्म मनोरंजन के साथ साथ लोगों को एक सार्थक संदेश भी देगा। इसकी कहानी टाइटल को काफी सपोर्ट करती है। ऐसी फिल्में भोजपुरी में कम बनी हैं, इसलिए हमारे सामने बेस्ट देने की एक चुनौती भी है। फ़िल्म के सभी कलाकार मेहनती हैं, इसलिए शूटिंग में मजा आ रहा है। हमने सबों को अपना बेस्ट देने की फ्रीडम दी है और इसलिए हमें उम्मीद है कि हम सभी मिलकर एक बेहतर फ़िल्म लेकर आएंगे।
उन्होंने कहा कि रोटी का निर्माण भव्य पैमाने पर हो रहा है। रिलीज कब होगी हमारी फ़िल्म इसका फैसला बाद में होगा। वैसे आपको बता दें कि फ़िल्म का शानदार म्यूजिक और लीरिक्स मुन्ना दुबे का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। लेखक ओम प्रकाश यादव हैं। कोरियोग्राफर सुदामा मिंज हैं। एक्शन प्रदीप खड़का का है। आर्ट डायरेक्टर रंजन कुमार हैं। कॉस्ट्यूम कविता सुनीता का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *