April 2, 2026

भोजपुरी फिल्म : जन्मदाता की शूटिंग शुरू

डायमंड म्यूजिक एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म निर्माता सुशील सिंह भोजपुरी फिल्म जन्मदाता का निर्माण कर रहे हैं, जो प्यार, रोमांस, मारधाड़, हंसी, ठिठोली से भरपूर है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए बनाई जा रही है। फिल्म में हर्ष वर्धन निराला और कनक यादव की शानदार अदायगी दर्शकों को खूब लुभाने वाली है। यह फिल्म फुल इंटरटेनिंग है, जोकि सिनेमाघरों में खूब धूम मचाने वाली साबित होगी। फिल्म जन्मदाता की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भव्य मुहूर्त करके शुरू की गई है। फिल्म के निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती हैं। सहनिर्माता दिनेश गौड़, राजेन्द्र पासवान हैं। लेखक अरविन्द यादव हैं। संगीतकार अमन श्लोक हैं। छायांकन विजय महाजन, मारधाड़ अली भाई, नृत्य विभास दास का है। मुख्य भूमिका में हर्ष वर्धन निराला, कनक यादव, कृत कुमार, नीलम नीलू, सपना पांडेय, अयाज खान, बब्बन चौहान, दीपक श्रीवास्तव, शुभांगी गिरी, ओम काशी, सागर वर्मा, विद्या सिंह, पूजा आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *