April 1, 2026

अभिनेत्री नीलू शंकर सिंह की फ़िल्म “दीवाना मैं दीवाना” की शूटिंग हुई शुरू

अपनी खूबसूरत अदाकारी से दर्शको दीवाना बनाने वाली आप सभी की चहेती अभिनेत्री नीलू शंकर सिंह की फ़िल्म “दीवाना मैं दीवाना” की शूटिंग नेपाल की खूबसूरत वादियों में शुरू हो गयी है। नीलू शंकर सिंह अपनी इस नई फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आयी उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि हमारी फ़िल्म “दीवाना मैं दीवाना” लव स्टोरी बेस्ड फुल रोमांटिक फिल्म है जिसमे आप सभी को मनोरंजन का फुल डोज मिलेगा।
बता दे नीलू शंकर सिंह भोजपुरी सिनेमा की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री है जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई सारी फिल्मो में बेहतरीन अभिनय किया अभी इनकी फ़िल्म रानी बेटी राज करेगी का ट्रेलर B4U भोजपुरी चैनल पर आया जिसे देखकर दर्शको ने नीलू शंकर सिंह के अभिनय की खूब सराहना की इसके पहले गौरव झा के साथ इनकी फ़िल्म सतरंगी बलम का ट्रेलर आया जो बहुत शानदार था दर्शको ने उसे भी काफी पसंद किया।
नीलू शंकर से मिली जानकारी के अनुसार उनकी इस साल कई बेहतरीन फिल्मे आने वाली है जिनमे से “सतरंगी बलम”, “दुलरुआ”, “रानी बेटी राज करेगी”, “डोरी प्यार के” आदि कई फिल्मे है और उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म “दीवाना मैं दीवाना” में अपोजिट मेल लीड में दीपक दिलदार है जिन्होंने भोजपुरिया दर्शको को कई सुपरहिट गाने दिए फ़िल्म के निर्माता निर्देशक अमित श्रीवास्तव है और इनके अलावा आनंद मोहन पाण्डेय,नीलम पाण्डेय,परितोष कुमार आदि कई कलाकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *