February 16, 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ शिवानी सिंह और लवली काजल का भोजपुरी लोकगीत ‘लेके घूमे यार हथियार’

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की स्टार सिंगर शिवानी सिंह ने बेहद मजेदार भोजपुरी लोकगीत ‘लेके घूमे यार हथियार’ गाकर शमाँ बाँध दिया है। शिवानी की सुरीली आवाज पर आया यह भोजपुरी लोकगीत सबका मन मोह रहा है। इतना ही नहीं इस गाने पर खूबसूरत अदाकारा लवली काजल ने जमकर ठुमका लगाकर वेस्टर्न ब्लैक ड्रेस में गर्दा उड़ा रही हैं और सबका दिल धड़का रही हैं। नये साल के दूसरे सप्ताह में श्रोताओं के बीच आया यह भोजपुरी लोकगीत ‘लेके घूमे यार हथियार’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस मजेदार गाने में शिवानी सिंह और लवली काजल की केमेस्ट्री  सर्दी में मनोरंजन की गर्मी पैदा कर रही है। इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। यह सांग ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रहा है।

इस गाने के वीडियो में अदाकारा लवली काजल अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद उससे दूर नहीं हो पा रही हैं। उसका यार उसे छोड़ने को राजी ही नहीं है। यह बात एक्ट्रेस अपनी सखियों बयाँ कर रही है वह कहती है कि… ‘कहे हमरे रहू तू हमार रहबू, जान जिनगी भा हमरे तू प्यार रहबू… हा ऊ त जिलवे का हवे रंगदार ए सखी, जबसे भईल बा ब्रेकअप हमार ए सखी… लेके घूमतावे इयार हथियार ए सखी, लेके घूमत आटे इयार हथियार ए सखी…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स यह भोजपुरी लोकगीत ‘लेके घूमे यार हथियार’ बेहद संजीदगी में निराले अंदाज में फिल्माया गया है। यह सांग हर किसी को पसंद आ रहा है। इस गाने की निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस सांग को शिवानी सिंह ने खास शैली में गाया है। एक्ट्रेस लवली काजल ने खूबसूरती से अदायगी किया है। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं, संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं। कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत हैं। इस गाने का ऑल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *