April 1, 2026

शिल्पी राज का वीडियो सॉन्ग “सहेलिया नु रे ” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से आउट होते ही हुआ पॉपुलर

मुंबई| भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का धमाकेदार विडियो सॉन्ग “सहेलिया नु रे ” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होते ही पॉपुलर हो रहा है। गाने को कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। यूटयूब पर शिल्पी राज के फैन्स इसे खूब लाईक और शेयर कर रहे हैं।

शिल्पी राज के इस शानदार वीडियो सांग को लाखों लोगों का प्यार आशीर्वाद मिल रहा है। शिल्पी राज द्वारा गाए गए इस गीत को लिखा है विजय चौहान ने जबकि इसका खूबसूरत संगीत तैयार किया है आर्या शर्मा ने। इस विडीओ सांग में विवेक पटेल का सहयोग प्राप्त है, जबकि विनय भय्या का आशीर्वाद है। इस गाने की रिकॉर्डिंग आर्या रेकॉर्ड्स पटना में की गई है।

दो सहेलियों के बीच फिल्माए गए इस म्यूज़िक वीडियो को बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है। जिसमे एक लड़की अपनी सहेली से पिया का हाल पूछ रही है। इस मस्ती भरे सांग की विशेषता इसमें शिल्पी राज की अलग सी शैली और उनकी खनक भरी आवाज़ है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर आप शिल्पी राज के इस सांग को एक बार देखें आपको इस गाने की धुन और इसका प्रस्तुतिकरण मदहोश कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *