February 16, 2026

शिल्पी राज भोजपुरी सांग ‘बलमु के हिपिया’ रिलीज, प्रियंका और प्रियांशू ने ढाया कहर

ट्रेडिंग सिंगर शिल्पी राज अक्सर अपने गानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं। अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के धमाकेदार सप्ताह का दूसरा गाना शिल्पी राज की आवाज में ‘बलमु के हिपिया’ हो चुका है। गाने को रिलीज के साथ ही दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

इस गाने को शिल्पी राज ने गाया है। और इसे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इसमें परफॉर्म किया हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की दो खूबसूरत अदाकारों ने जो है प्रियंका रेवरी और प्रियांशू सिंह। जिनके लाजवाब डांस मूव्स वाकई दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। ये गाना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

गाने में प्रियंका और प्रियांशू ने अपने डांस और फेस एक्सप्रेशन से सभी को अपनी ओर खींचने में कायम रही हैं। दोनों ने एक दूसरे के साथ एक दम ताल से ताल मिलाई है। जो दर्शकों के सर चढ़कर बोल रही है। तभी तो कुछ ही समय मे गाने को लाखों व्यूज मिल चुके है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘बलमु के हिपिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है,वही संगीत आर्या शर्मा का हैं। तो इसका निर्देशक रवि पंडित ने किया है। कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *