February 15, 2026

शिल्पी राज और सबा खान के गाने से होगा वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के धमाकेदार सप्ताह का समापन

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के धमाकेदार सप्ताह का समापन कल यानी 21 अक्टूबर को होने जा रहा है। इस पूरे वीक में भोजपुरी के सुपर सिंगरों की धूम रही। इसमें एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने निकलकर आएं हैं। जो दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में कामयाब रहे हैं। अब इस धमाकेदार सप्ताह का आखिरी सांग ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज की आवाज में आने वाला है। जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल सबा खान नजर आने वाली हैं। गाने के बोल हैं ‘पियवा किसनवा’। ये सांग 21 अक्टूबर सुबह 6 बजे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी होने वाला है।

‘पियवा किसनवा’ का टीजर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सांग में सबा खान का भोलाभाला स्वरूप दर्शकों को खासा पसंद आने वाला है। इसमें सबा खान एक किसान की पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। भारतीय परिधान ने सबा खान की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘पियवा किसनवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही सांग को शिल्पी राज ने गाया है। गाने के लेखक आशुतोष तिवारी, म्यूजिक आर्य शर्मा, निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक,एडिटर मीत जी,डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *