February 16, 2026

समर सिंह के वीडियो सांग “सईयां जनि जा हो पुरूबवा” को मिल रहा है लाखों लोगों का प्यार

मुंबई| भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के भोजपुरी गीत आजकल यूटयूब पर हंगामा मचाए हुए हैं। उनका एकदम ताज़ा गीत “सईयां जनि जा हो पुरूबवा” रिलीज़ होते ही पॉपुलर हो रहा है। समर सिंह और कविता यादव की मधुर आवाज में हुआ इस सांग को दर्शकों द्वारा गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है। समर सिंह के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस गीत को सुनने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

समर सिंह और कविता यादव के गाए इस गीत के प्यारे से बोल को लिखा है आलोक यादव ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है आलोक व मनोज ने। इस खूबसूरत विडियो को डायरेक्ट किया है संदीप राज ने। इस गाने को एडीआर आनंद ने मिक्स किया है जबकि इसके डीओपी संतोष यादव, बृजेश यादव हैं। मैनेजर अफजल शाह और एडिटर पप्पू वर्मा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *