February 16, 2026

समर सिंह का वीडियो सांग ले ली जवनिया एयर बीएफए म्यूजिक से हुआ रिलीज

भोजपुरी संगीत की दुनियां में बदलाव की बयार लाने वाले देसी ब्वॉय व सिनेस्टार समर सिंह का गाना ले ली जवनिया एयर के ऑडियो की अपार सफलता के बाद अब इस गाने का वीडियो सांग भी बीएफए म्यूजिक से रिलीज किया गया है। फुल टू धमाल यह वीडियो सांग संगीतप्रेमियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। म्यूजिक वर्ल्ड में धूम धड़ाके से शुरू की गई नई म्यूजिक कंपनी बीएफए म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया गाना ले ली जवनिया एयर को लाखों व्यूज मिले हैं। गाने की निर्मात्री प्रमिली सिंह हैं, उन्होंने बहुत ही बेहतरीन म्यूजिकल वीडियो सांग का निर्माण किया है। वे बीएफए म्यूजिक कंपनी की ओनर भी हैं। फुल इंटरटेनिंग इस वीडियो सांग में समर सिंह स्टाइलिश लुक में काफी धमाल का परफॉर्मेंस किया है, जोकि उनके फैंस का मन मोह लेता है। इस गाने को अपने खास गायन शैली में समर सिंह ने गाया है। उनके स्वर में स्वर मिलाया है गायिका शिल्पी राज ने। गीत लिखा है कुंदन प्रीत ने, जिसे संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। कोरियोग्राफर एम.के. गुप्ता जॉय हैं। वीडियो निर्देशक सुनील बाबा शुक्ला हैं। इस गाने को मिल रहे प्यार, आशीर्वाद के लिए समर सिंह ने श्रोताओं को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *