April 2, 2026

समर सिंह का गाना “रोवतानी सैड सांग बजाके” रिलीज़ होते ही हुआ पॉपुलर

मुंबई : देसीस्टार समर सिंह का जब भी कोई गाना रिलीज होता है, वह खूब धमाल मचाता ही है। इसी कड़ी एक अलग अंदाज में समर सिंह का गीत “रोवतानी सैड सांग बजाके” यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ है और रिलीज़ होते ही यह गीत यूटयूब पर छा गया है। समर सिंह ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस ऑडियो सांग को काफी तादाद में सुना और सराहा जा रहा है। इस गाने को मधुर स्वर में समर सिंह ने गाया है उनके साथ स्वर में मधुर स्वर मिलाया है खुशबू तिवारी केटी ने।

2020 के इस भोजपुरी डीजे सांग को युवा काफी पसंद कर रहे हैं। इसके गीतकार यादव राज और संगीतकार रौशन सिंह हैं। विक्की यादव इसके डिजिटल हेड हैं। गाने के बोल बड़े प्यारे हैं “रोवतानी सैड सांग बजाके“। आजकल के युवा दिल टूटने पर कोई दुख भरा दर्द भरा गीत बजा के सुनते हैं और आंखो से आंसू बहाते हैं। इसी फीलिंग्स को समर सिंह ने अपने देसी स्टाइल में इस गीत में पेश किया है। इस एलबम का कांसेप्ट अलग है और इसमें यूथ श्रोताओं और दर्शकों को अट्रैक्ट करने का पूरा मसाला मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *