February 15, 2026

समर सिंह का गाना ककरी भईल बा कमरिया लपक के को मिले एक मिलियन व्यूज

मुंबई|  भोजपुरी सिनेमा के सिनेस्टार व पॉपुलर सिंगर यूट्यूब किंग समर सिंह का ऑडियो सांग ककरी भईल बा कमरिया लपक के को यूट्यूब पर एक मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। यह गाना काफी मस्ती भरा है, जिसे समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। इस गाने को 1 मिलियन व्यूज होने पर समर सिंह को ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है। इस गाने को मधुर स्वर में समर सिंह ने गाकर श्रोताओं के मन मोह लिया है। गीतकार आलोक यादव के लिखे इस गीत को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है ए.डी.आर. आनंद ने। रिकॉर्डिंग रतन बाबा ने किया है। निर्देशक सुनील बाबा हैं। परिकल्पना पंकज सोनी, डिजिटल विक्की यादव का है। कोरियोग्राफर संदीप राज और मैनेजर अफजल शाह हैं। इस गाने को मिले भरपूर प्यार के लिए समर सिंह ने सभी श्रोता बंधुओं का तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *