February 15, 2026

समर सिंह का रैप सांग पुलिया  रिलीज होते ही हुआ वायरल

अपनी खास मधुर शैली में अलग अलग विधा में भोजपुरी गीत गाकर यूट्यूब किंग का खिताब हासिल कर सिनेस्टार समर सिंह ने अलग मुकाम बनाया है। उन्होंने जहां अलग अंदाज में पारंपरिक व धोबी गीत गाकर भोजपुरी अल्बम के गीतों की गायकी का ट्रेंड चेंज किया है, वहीं नया चैता रैप सांग पुलिया गाकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह गाना सोनी म्यूजिक रीजनल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ऑडियो के साथ-साथ गाने वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो का फिल्मांकन काफी अलग हटकर किया गया है, जोकि काफी रिच है। इस गाने में समर सिंह का एक नया अंदाज सामने आया है। गीतकार आजाद सिंह के लिखे इस गीत को संगीतकार विनय विनायक ने काफी मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो निर्देशक राकेश ठाकर राका हैं। कोरियोग्राफर अलीना शेख, डीओपी तन्मय विचारे हैं। संकलन व डीआई फैज अहमद का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *