February 15, 2026

17 जनवरी से समर सिंह की विनाशक होगी रिलीज मुंबई और गुजरात में

इन्तजार की घड़ी हुई समाप्त, अब यूट्यूब किंग स्टार गायक व नायक समर सिंह की पहली भोजपुरी फिल्म विनाशक मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में 17 जनवरी से रिलीज होने वाली है। फिल्म निर्देशक मिठाई लाल यादव की भी पहली भोजपुरी फिल्म विनाशक दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। केंद्रीय भूमिका में गायक से नायक बने समर सिंह और हॉट केक सिनेतारिका अंजना सिंह हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। फिल्म प्रमोशनल सांग में जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर भव्यता के साथ की गई है। फिल्म की डिमांड पर उम्दा तकनिकी पर काफी खर्च भी किया गया है। फिल्म की निर्मात्री श्वेता सिंह हैं। लेखक प्यारेलाल यादव कवि हैं। कार्यकारी निर्माता अभिषेक सिंह व अफजल शाह हैं। संगीतकार आजाद सिंह व साजन मिश्रा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि व आजाद सिंह हैं। छायांकन साउथ के जाने माने कैमरा माही शर्ला, नृत्य कानू मुखर्जी, सहायक निर्देशन बबलू खान व मारधाड़ हीरा यादव, संकलन संतोष हरवाडे, कला सकिंदर चौहान का है। फिल्म प्रचारक उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म का प्रचार प्रसार भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर कंपनी मार्स एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में मुख्य भूमिका में समर सिंह और अंजना सिंह के साथ  ऋचा दीक्षित, संजय पांडेय, किरण यादव,  अयाज खान, संतोष पहलवान, अनूप अरोरा, छाया सिंह, हीरा यादव, दीप्ती तिवारी, विवेक पाठक बाहुबली, प्रिया वर्मा, सत्या शुक्ला, मनोज लाल यादव आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *