February 11, 2026

नवरात्रि पर समर सिंह, संजना राज की “लाल चुनरिया वाली पे दिल आया रे” फर्स्ट लुक आउट

मुंबई : नवरात्रि के शुभ अवसर पर अनिल काबरा द्वारा निर्मित की गई भोजपुरी फ़िल्म “लाल चुनरिया वाली पे दिल आया रे” का फर्स्ट लुक आउट किया गया है। इंडिया इ कॉमर्स लिमिटेड  के बैनर तले बनी देसीस्टार समर सिंह और गायिका व नायिका संजना राज की मुख्य भूमिका वाली भोजपुरी की चर्चित  फिल्म “लाल चुनरिया वाली पे दिल आया रे” का फर्स्ट लुक का पोस्टर काफी आकर्षक है। पोस्टर में समर सिंह और संजना राज का लुक काफी बेहतरीन दिख रहा है। उनकी नायक-नायिका की जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है।

अनिल काबरा कृत इस फिल्म के निर्देशक नीलाभ तिवारी हैं। यह फिल्म संपूर्ण पारिवारिक व फुल इंटरटेनिंग है। देखा जाय तो भोजपुरी में बहुत कम ही ऐसी फिल्में होती है, जिन्हें बिना कट के सेंसर सर्टिफिकट मिलता है। लेकिन इस फिल्म को बिना एक भी कट के  सेंसर सर्टिफिकेट मिला है।  इस फिल्म के सह निर्माता गोपाल सिंह हैं। गीतकार व संगीतकार मुन्ना दूबे के १० मधुर गीत और संगीत से भरी इस फिल्म की स्टोरी एक दम पारिवारिक है, जो सबके दिलो को छू जाएगी। फिल्म के मुख्य कलाकार समर सिंह, संजना राज, अम्बिका वाणी, रेशमा शेख, विनोद मिश्रा, दीपक सिन्हा, अरुण सिंह भोजपुरिया काका आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *