April 2, 2026

समर सिंह, निशा दूबे के वीडियो सांग “कवनो छुवले बा कल” ने मचाया बवाल, मस्ती वाला डांस आ रहा है पसंद

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के गाने आजकल लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। समर सिंह और सिंगर एक्ट्रेस निशा दूबे का नया सांग “कवनो छुवले बा कल” रिलीज होते ही सुर्खियों में छाया हुआ है। समर सिंह और निशा दुबे का यह नया धमाल वीडियो है, जो समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हुआ है। वीडियो में समर सिंह और निशा दूबे की जोड़ी और केमिस्ट्री बवाल मचा रही है।
गाने की थीम बहुत ही प्यारी है। निशा दूबे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में समर और निशा एक ही तरह के और एक ही रंग के कपड़ों में खूब जम रहे हैं। जिनका डांस देखने लायक है।

समर सिंह इस सांग को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा “कवनो छुवले बा कल” एक बहुत ही प्यारा गाना है जो समर सिंह ऑफिसियल पर रिलीज हुआ है। आप सब इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद दीजिए।” समर सिंह और निशा दुबे का यह सुपरहिट लोकगीत का विडियो लोगों को खूब भा रहा है। समर सिंह भी इसमें एक अलग ही रूप में दिख रहे हैं। समर सिंह, निशा दुबे के इस सांग के लिरिक्स आलोक यादव ने लिखे हैं जबकि संगीत से सजाया है एडीआर आनंद ने। इसके वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल, बॉबी जैक्सन और कोरियोग्राफर सन्दीप राज हैं जबकि एडिटर पप्पू वर्मा हैं। मैनेजर अफजल शाह हैं। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं।
इस गाने में समर सिंह और निशा दुबे के लुक काफी अच्छे हैं। उनका हेयर स्टाइल भी नया और आकर्षक है। इस सांग को मिल रहे इतने अच्छे रिस्पॉन्स को लेकर निशा दूबे बेहद खुश और उत्साहित हैं, उन्होंने कहा है कि यह नया वीडियो सांग मेरे फैन्स और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है जिसके लिए मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करती हूं। देसी स्टार समर सिंह की मैं जितनी तारीफ करूँ वो कम होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *