February 16, 2026

Samar Singh और Shilpi Raj का भोजपुरी सांग ‘पतली कमरिया’ मचा रहा बवाल, स्टनिंग नजर आईं नीलम गिरी

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले देसी स्टार समर सिंह का यूट्यूब पर जलवा कायम है। समर सिंह का नया म्यूजिक अल्बम रिलीज हुआ है जो काफी पसंद किया जा रहा है। इस सांग को समर सिंह और शिल्पी राज ने साथ मिलकर गाया है। नए गाने के बोल हैं ‘पतरी कमरिया’। वीडियो में समर सिंह भोजपुरी सिनेमा की ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी के साथ रोमांटिक अंदाज में दुबई की सड़कों पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

इस सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने दुबई में फिल्माया है। ये भोजपुरी इंडस्ट्री का सुनहरा दौर चल रहा है जो आज भोजौरी एलबम्स की शूटिंग भी विदेशों में जोन लगी है। ‘पतरी कमरिया’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ने जारी किया है जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। दर्शकों ने गाने को हाथोहाथ उठा लिया है। वैसे भी सोशल मीडिया में समर सिंह और नीलम गिरी की गजब की फैन फॉलोइंग हैं।

भोजपुरी गाने ‘पतरी कमरिया’ में समर सिंह और नीलम गिरी की लव केमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही है। वीडियो सॉन्ग को देखने के बाद भोजपुरी दर्शक समर सिंह और नीलम गिरी के लिए शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस गाने को दुबई की बेहतरीन लोकेशनों पर फिल्माया गया है। ‘पतरी कमरिया’ में जहां समर सिंह रॉकिंग अंदाज में दिख रहे हैं, तो वहीं नीलम गिरी इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट में कहर ढा रही हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन कमाल के हैं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

‘पतरी कमरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को समर सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को गोलू यादव ने लिखा है , जबकि इसका संगीत रौशन हेगड़े ने तैयार किया है। म्यूजिक अल्बम का निर्देशन डायरेक्टर भोजपुरिया ने किया है। कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल, एडीटर मीत जी, डीआई रोहित हैं। अरेंजर आकाश सिंह ने किया हैं। वही इस सांग के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *