February 14, 2026

समर सिंह, आकांक्षा दूबे का सांग “मईया संघे रील बना लो” हुआ पॉपुलर

देसी स्टार समर सिंह और ब्यूटिफुल ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे की जोड़ी अपने फैन्स के लिए एक नया गाना लेकर आई है। समर सिंह का सांग “मईया संघे रील बना लो” यशी फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलोज होकर पॉपुलर हो गया है। गाने को कुछ ही घन्टे में काफी व्यूज मिल गए हैं। समर सिंह के इस देवी गीत का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही लोग गाने का इंतजार करने लगे थे। इसलिए गाना जैसे ही आउट हुआ लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया है। गाने में समर सिंह का देसी अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है वहीं उनकी ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे भी कलरफ़ुल कॉस्ट्यूम में खूबसूरत लग रही हैं।

समर सिंह का यह गाना भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। गाने में उनके डांस स्टेप्स और मूव्स देखने वाले हैं। समर सिंह के इस सांग के वीडियो में ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे भी वाकई बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं, वहीं समर सिंह भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। उनके फैन्स के लिए यह गाना एक शानदार तोहफा है।
समर सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस गाने का लिंक शेयर किया है।
यशी फिल्म्स प्रस्तुत इस गाने को समर सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। जबकि इस सांग के गीतकार प्रभु विष्णुपुरी, संगीतकार एडीआर आनंद हैं। डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डीओपी प्रिंस सिंह जानू, एडिटर पप्पू वर्मा और मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना मनोज लाल यादव की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *