February 15, 2026

‘प्याज छिल रहे है’ में समर सिंह, आकांक्षा दुबे और शिल्पी राज ने ढाया कहर, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से वायरल हुआ सांग

मुंबई| भोजपुरी इंडस्ट्री में रोजाना बड़े सितारों के गीत मार्केट में रिलीज हो रहे हैं। तो ऐसे में हमारे देसी स्टार यानी कि समर सिंह कैसे पीछे रह सकते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने यूनिक म्यूजिक सेंस के लिए जानी जाने वाली कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से समर सिंह का नया भोजपुरी ऑडियो सांग ‘प्याज छिल रहे है’ रिलीज किया गया है। जिसे यूट्यूब पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि समर सिंह मिलेनियम स्टार भी बन चुके हैं। क्योंकि इनका गाया हुआ हर सांग मिलियन व्यूज पार कर जाता है। इसके साथ ही आजकल समर सिंह, आकांक्षा दुबे के साथ गाने कर चुके हैं। जिसके कारण इनकी जोड़ी यूट्यूब पर हिट है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इन सांग को समर सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। ये लगन स्पेशल  सांग यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

फिलहाल इस लगन स्पेशल सांग का ऑडियो ही रिलीज किया गया है। जल्द ही इसका वीडियो वर्जन भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। जिसमें समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे परफॉर्म करती हुई नजर आएगी। इस सांग को प्रभु विशुनपुर ने लिखा है। सांग को संगीत से विकास यादव ने सजाया है। रेकॉर्डिंग आदिशक्ति स्टूडियो(बलिया), निर्देशन गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्शन, डीओपी संतोष यादव, नवीन, कोरियोग्राफर संदीप राज, एडिटर विवेक वीएफएक्स, परिकल्पना हैप्पी सिंह बबुआन, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। और गाने का म्यूजिक वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *