February 16, 2026

नवमी के रतिया’ में देवानंद देव की आवाज पर थिरकीं सबा खान

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से सिंगर देवानंद देव का रिलीज देवी गीत ‘निमिया पर आसन’ के अब एक बार फिर देवानंद देव का नया भक्ति सांग ‘नवमी के रतिया’ जारी हो चुका है। नवरात्रि स्पेशल ‘नवमी के रतिया’ भक्ति सांग में देव के साथ इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल सबा खान नजर आ रही हैं। ये देवी गीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया। दर्शक सांग को देख व सुनकर भक्ति भाव में डूब गए हैं।

‘नवमी के रतिया’ में देवानंद देव की आवाज बड़ी ही सटीक बैठ रही है। उनकी आवाज दिलों पर जादू चलने के लिए काफी है। इसके साथ ही देवी गीत में सबा खान का होने सोने पर सुहागा जैसे है। वे और देवानंद देवी गीत में परफॉर्म भी कर रहे हैं।
देवानन्द देव और सबा का गीत है जिसका टीज़र सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया था। देवानंद देव की आवाज में सबा का खूबसूरत अंदाज़ दर्शकों को खूब भा रहा है। गीत को रिलीज हुई कुछ ही समय हुआ है और यूट्यूब पर तेजी भाग रहा है।

सांग में सबा खान भारतीय परिधान में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। और उनके डांस मूव्स के तो क्या कहने। वे सांग में गजब का परफॉर्म कर रही है। गाना जितनी खूबसूरती और भव्यता से फ़िल्माया गया है ऐसा लगता है कि यह गाना भी मिलियंस व्यूज बहुत हासिल कर लेगा।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘नवमी के रतिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक सरोज सरगम, संगीत पंकज सिंह,निर्देशक आर्यन देव, डीओपी राजेश राठौर,रवि राठौर, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, एडिटर मीत जी, विशेष आभार दीपू बाबा,सुनील निराला जी,सहयोग पवन राजा(सरैया),सोनू जी (बिहिया),अमजद राजा, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।
आपको बता दें कि सिंगर देवानंद देव को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने हालही में भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘निमिया पर आसन’ से लांच किया है। निमिया पर आसान भी देवी गीत है,जिसमें उनके साथ इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी नजर आई थी। निमिया पर आसान भी यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *