February 9, 2026

नौनिहालों के कुपोषण को दूर करेंगे रोटेरियन्स

वाराणासी : रोटरी क्लब वाराणासी ईस्ट द्वारा आज रोटरी मण्डलाध्य के के श्रीवास्तव जी के शादी के सालगिरह एवं वाराणासी के जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार अतिकुपोषित बच्चों को उनके डाइट चार्ट के अनुसार प्रोटिन पाउडर सहित मूंगफली, चना, लाई, फल, गुड़ एवं मास्क का वितरण स्थानीय मवइया आंगनवाड़ी केन्द्र में वितरित किया गया। सभी बच्चो का वेट आज लेने के उपरांत 15 दिन बाद पुनः उन बच्चों का वेट लिया जाएगा। रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3120 के असिस्टेंट गवर्नर ब्लड डोनेशन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि क्लब प्रेसिडेंट रोटेरियन रमेश राय जी को जितना भी एप्रिशिएट करू कम है…हमारे नौनिहाल आज अगर कुपोषित है तो भारत का भविष्य अंधकारमय है, ऐसे में क्लब अध्यक्ष द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्य अत्यंत सराहनीय है। इस मौके पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर संयोगिता राय सहायिका प्रमिला पांडे, अनीता मौर्या,सहित क्लब के सर्वेश राय, अभिषेक पाठक, पंकज सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष असिस्टेंट गवर्नर ब्लड राजेश गुप्ता, के के गुप्ता, नागेंद्र जायसवाल, राहुल सिंह, सी के गांगुली, राजुराय, प्रमोद सिंह, प्रभाकर जायसवाल, रत्ना बागची, स्यामली गुप्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *