February 12, 2026

रितेश पांडे का गाना लॉक डाउन में लूडो हुआ वायरल, एक दिन में 11 लाख व्यूज

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक व सिनेस्टार रितेश पांडे का सैड सांग की अपार सफलता के बाद अब धमाकेदार नया गाना लॉक डाउन में लूडो रिलीज हो गया है। जोकि काफी धमाल मचा रहा है। यह गाना रिद्धि इंटरटेनमेंट म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे मात्र एक ही दिन में 1.1 मिलियन यानि 11 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। इस गाने को अपने खास अंदाज में गाया है रितेश पांडे ने और उनके स्वर में स्वर मिलाया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। यह गाना सुनने में बेहद ही आनंद आता है और बार-बार सुनने को जी चाहता है। इस गाने को लिखा है गीतकार आर आर पंकज ने, मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आशीष वर्मा ने। म्यूजिक अरेंजर कैलाश जी व आशीष वर्मा हैं। डिजिटल मैनेजर विक्की यादव हैं। यह गाना काफी मधुर व कर्णप्रिय है। इस गाने को लॉक डाऊन  को पालन करने की बात कही गई है। जनता को संदेश भी दिया गया है लॉक डाउन का पालन कर घर में रहिए, अपने आपको सुरक्षित रखिये और घर में ही रहकर समय व्यतीत करिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *