February 16, 2026

सुपर स्टार रितेश पांडे का बवाल वीडियो सांग “आज जेल होई काल्ह बेल होई” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से कल 7 जुलाई सुबह 6 बजे होगा रिलीज, देखेगा रितेश पांडे संग पल्लवी गिरी का जलवा

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे ट्रेंडिंग स्टार का खिताब भी अपने नाम किए हुए हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स और रितेश पांडे ने जब भी हाथ मिलाया है, एक बिगेस्ट ब्लास्ट ही हुआ है। इनका सांग लवंडिया लंदन से लाएंगे 200 मिलियन क्रॉस कर चुका है। अब सुपरस्टार रितेश पांडे का बहुत ही धमाकेदार सॉंग “आज जेल होई काल्ह बेल होई” का फुल विडियो कल 7 जुलाई को सुबह 6 बजे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है।

इस बवाल वीडियो सांग का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया है। इस धांसू पोस्टर में रितेश पांडे एक दबंग व्यक्ति के लुक में धाकड़ दिख रहे हैं। पोस्टर पे बंदूक, गोली, पुलिस की गाड़ी, हाथों में हथियार लिए कई बदमाश और एक महिला पुलिसकर्मी की झलक दिख रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह गाना किसी फ़िल्म के सांग की तरह शूट किया गया है।

रितेश पांडे ने अश्लीलता से परे भोजपुरी के लोकगीतों को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और जिसपर वह पिछले कुछ समय से अमल कर रहे हैं। उनके हालिया रिलीज गाने इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उन्होंने भोजपूरी अल्बम के गीतों की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया है। सुपरस्टार रितेश पांडे के साथ इस सांग में पल्लवी गिरी का जलवा दिखने वाला है। “अपने सभी भोजपुरिया भाइयों को समर्पित” करते हुए रितेश पांडे का यह सांग काफी धांसू है क्योंकि इसका ऑडियो पहले ही सुपर हिट है।

इस गाने के बोल बेहद खूबसूरत लिखे गए हैं। रितेश पांडे गाते हैं “आज जेल होई काल्ह बेल होई, परसों से ओहि खेल होई।” गाने के पोस्टर में रितेश पांडे का लुक काफी सीरियस दिख रहा है। इस सांग को रितेश पांडे ने गाया है जबकि इसको लिखा है मंजी मीत ने। संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है। डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, अरेंजर बादल खान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *